कोरोना का कहर : तमिलनाडु में लगा दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

चेन्नई। कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए तामिलनाडु सरकार ने दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह 10 मई से लागू होगा। कर्नाटक में भी एक दिन पहले दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहां 24 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने चेतावनी दी है कि इसका उल्लंघन करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा।

जानकारी हो कि तमिलनाडु में हर दिन करीब 25 हजार नये मामले सामने आ रहे हैं। सक्रिय पॉजिटिव मामलों की संख्या भी 1 लाख 31 हजार से ज्‍यादा हो गई है। एक दिन पहले ही राज्य में डीएमके की नयी सरकार बनी है। एम के स्टालिन मुख्यमंत्री बने हैं। 

राज्‍य में शुक्रवार को 26,465 नए मामले आए और 197 लोगों की मौत हुई। अब तक 13,23,965 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। राज्य में 15,171 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी चेन्नई में 6,738 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। अब तक शहर में 3,77,042 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,081 मौतें हुई हैं।