पटना। दुखद खबर यह है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के भाई अशोक कुमार मोदी का निधन हो गया। वे कोरोना से ग्रसित थे और पटना के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 65 वर्षीय अशोक कुमार मोदी सुशील मोदी से छोटे थे।
सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी छोटे भाई को नहीं बचाया जा सका।


