एक और चक्रवाती तूफान आने की आहट, जानें कब तक देगा दस्‍तक

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान ताउते ने देश के कई राज्‍यों में तबाही मचाई है। इसकी वजह से कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दीव में नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के 5 जि‍लों में बड़ी तबाही हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लिया है। अभी ताउते तूफान से हुई तबाही से देश उबरने भी नहीं पाया है कि एक और तूफान के आने के संकेत मिले हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवाती तूफान ताउते कमजोर हो गया है। अगले 24 घंटे में  हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश  में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्यप्रदेश और पश्चिम राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामनी के मुताबिक अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाडी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। 22 को लो प्रेशर और 23 को डिप्रेशन  शुरू होगा। यह 24 ओर 25 मई को चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसका नाम ‘यास’ है। 26 मई की शाम से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो जाएगी।