सेवा सप्ताह पर भाजपा ने किया मास्क, साबुन, आटा वितरण

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा सप्ताह के तहत जमुआ प्रखंड की प्रतापपुर पंचायत मे कोड़रमा सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव ने रविवार को मास्क, साबुन, आटा व सेनि‍टाइजर का वितरण किया। जागरुकता अभियान चलाया। सांसद प्रतिनिधि‍ ने लोगों से कहा कि अभी कोविड 19 की स्थिति पहले की अपेक्षा और भी भयावह हो गई है। इसलिए बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का हमेशा पालन करें। मौके पर कृष्णदेव राय, विजय कुमार यादव, राजेन्द्र पंडि‍त, नकुल यादव, अशोक कुमार, प्रकश तुरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

पार्टी के हीरोडीह मंडल द्वारा रेम्बा पंचायत के पतारडीह में पंचायत अध्यक्ष पवन द्विवेदी के नेतृत्व में गरीबों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, साबुन, विटामिन सी के टैबलेट का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी उदय द्विवेदी, भाजपा नेता धीरेंद्र मंडल, अजित द्विवेदी, प्रभात गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य भिखारी राम, अवध द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, नरेश राम, रघु राय सहित अन्य मौजूद थे।

हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रो दिलीप कुमार सिंह, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव की उपस्थिति में गरीबों के बीच अनाज, साबुन, मास्क, सेनिटाइजर का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भोला पासवान, पंचायत संयोजक गौरव सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार गुप्ता, सरोज सिंह, महेंद्र राणा,सुबोध साव आदि मौजूद थे।