रांची। वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर शनिवार को ‘भोले बाबा हो कोरोना बीमारी जान मारे’ एल्बम रिलीज किया गया। जूनियर सिंगर सक्षम तिवारी ने इस गीत को गाया है। इस गीत के माध्यम से कोरोना के इस विकट काल में मानवजाति की रक्षा के लिए भगवान भोलेनाथ से अर्जी लगायी गयी है।
बच्चे के मीठे आवाज में गाया गया यह प्रार्थना गीत बहुत ही मार्मिक और मधुर है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर यह गीत बहुत वायरल हो रहा है। लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस गीत को झारखंड के प्रसिद्ध गीतकार विजय प्रभाकर ने लिखा है। संगीतकार विजय यादव है। ऑडियो मिक्सिंग-मास्टरिंग उपेंद्र पाठक वीडियो एडिटर सुमित सिन्हा गुल्लू और सहयोगी सुमित सचदेवा ने एलबम बनाने में योगदान दिया है।
इस एल्बम के सारे कलाकार रांची के हैं। गीतकार विजय प्रभाकर का कहना है कि कोराना काल में लोग परेशान है। इस एल्बम के माध्यम से भोले बाबा से गुहार लगा रहे हैं कि इस विपत्ति से पूरे संसार को बाहर निकाले।
