रांची। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में सख्ती बरती जा रही है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया है। इसकी अवधि 6 मई की सुबह 6 बजे तक खत्म हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया में झारखंड में सख्ती बरते जाने को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ब्रेकिंग न्यूज बताकर लोग धड़ाधड़ फॉरवर्ड कर रहे हैं। इसकी सच्चाई का पता भी नहीं लगा रहे हैं।
इस पोस्ट में कहा गया हे कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिये हैं। 4 मई से अगले 15 दिनों तक प्रदेश में लागू सख्त पाबंदियां रहेंगी। इसके बाद नई गाइडलाइन लागू करने संबंधी कई बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। इस पोस्ट को बिना सोचे समझे फॉरवर्ड करने वाले सावधान हो जाएं। उनपर कार्रवाई भी हो सकती है।
वायरल किया जा रहा फर्जी पोस्ट
