देश में इलाज के बाद ठीक हुए 3.37 लाख मरीज

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ठीक होने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 3.37 लाख मरीज इलाज के बाद ठीक हुए।

बीते 24 घंटे में 3.82 लाख नए केस आए। कुल 3,783 लोगों की मौत हुई। अब तक 2.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इलाज के बाद 1.69 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 2.26 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 34.84 लाख मरीज इलाज करा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 891, उत्तर प्रदेश में 351, कर्नाटक में 288, छत्तीसगढ़ में 210, पंजाब में 173, राजस्थान में 154, हरियाणा में 153, तमिलनाडु में 144, गुजरात में 131, बंगाल में 107 और बिहार में 105 और लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।