बुर्ज खलीफा को तिरंगे में रंगकर भारत के साथ खड़ा हुआ UAE, देखें वीडियो

दुनिया
Spread the love

यूनाइटेड अरब अमीरात। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंग गया है। ऐसा कर यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने कोरोना महामारी में भारत के साथ खड़ा हो गया है। इसके अलावा अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के हेडक्वार्टर पर भी भारतीय झंडे के रंगों को रंगा गया। सोशल मीडिया पर वीडिया और तस्वीर वायरल हो रही है।

बुर्ज खलीफा इमारत के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘मुसीबत की इस घड़ी में भारत और वहां के लोगों को आशा, दुआएं और मदद भेजते हैं।’ यह भी संदेश दिया गया कि ‘भारत हिम्मत बनाए रखो।’ UAE में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बुर्ज खलीफा का वीडियो शेयर किया। इन मुश्किल हालात में सपोर्ट के लिए सोशल मीडिया पर तमाम लोग यूनाइटेड अरब अमीरात का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

इमारत पर तिरंगे के अलावा #StayStrongIndia का मैसेज भी लिखा है। ट्विटर पर भी #BurjKhalifa ट्रेंड कर रहा है। लोग जमकर ट्वीट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि UAE ने देश के लिए दुआएं भेजी हैं। उसे भारत का सच्चा दोस्त बता रहे हैं।

https://twitter.com/BurjKhalifa/status/1386353985351729152?s=08