आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

15 अप्रैल, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिनचर्या व्यवस्थित नहीं रहेगी। जिस काम के लिये निकलेंगे, उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। कार्य क्षेत्र में मध्याह्न तक उदासीनता रहेगी। इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नहीं मिलेगा। आलस्य से बचे, अन्यथा लाभ नहीं मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण गड़बड़ हो सकता है। परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन लाभदायक है। इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा, जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा। बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज सोच समझ कर ही बनाये। हानि होने की आशंका अधिक है। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखना जरूरी है। धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद की तुलना में खर्च अथवा हानि अधिक होगी। गृहस्थ में भी किसी ना किसी रूप में नुकसान होने से दोगुनी समस्या बनेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे। मध्याह्न बाद आराम का समय मुश्किल से मिलेगा। दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है। इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंजन में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन व्यवहार मनमाना रहेगा। सुनेंगे सबकी लेकिन, करेंगे अपने मन की। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी। फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे। भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी। किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे, लेकिन आज प्रयास ना करें। निराश होना पड़ेगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें। मुंह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी। धन खर्च होने पर मानसिक रूप से शांति नहीं मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है, उससे थोड़ा कम लाभ हो पाएगा। किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्याह्न बाद काम मे मन कम ही लगेगा। लंबे पर्यटन की योजना बनेगी। घरेलू कार्यो में रुचि नहीं रहेगी। आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नहीं रहेगा। बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी। काम करने का मन करेगा। शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर में प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के पर निर्भर रहना पड़ेगा। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे। चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुंचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सरल व्यवहार के दम पर कोई भी कार्य नहीं बना सकेंगे। विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे। इससे आसपास के लोगों को खासी परेशानी होगी, पर आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले की मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण र्स्‍वाथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा। सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे, लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्याह्न तक सामान्य रहेगी। इसके बाद विकार आने लगेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा। परिजन किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे। खर्च कराकर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे। मध्याह्र तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा। विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नहीं। आज मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी। मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे। बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर में किसी ना किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल नहीं रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मन थोड़ा अशांत रहेगा। दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे, उसी में विलंब होगा। मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे। मध्याह्न तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयों में भटकेगा। अपना कार्य छोड़कर किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे। अतिरिक्त आय के चक्कर में नहीं रहे, अन्यथा हानि हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी। स्वभाव खिन्न रहेगा। अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाएं सभी कार्य समय से करेंगी, लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है। अपने काम से काम रखे। बिना मांगे किसी को सलाह नहीं दे। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धन लाभ की प्रबल संभावनाए है। आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा। अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी, परंतु अनुपात में सफलता नहीं मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नहीं रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे, लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)