लाल तरबूज के हैं बहुत गुण, जानकर रह जाएंगे हैरान

विचार / फीचर
Spread the love

कहते हैं हर लाल चीज गर्म होती है। शायद होती भी है, लेकिन गर्मी के दिनों में मिलने वाला तरबूज एक ऐसा फल है, जो मन को शांत रखता है। ठंडा भी करता है। तरबूज भी लाल होता है। ऊपर से कड़क और अंदर से पानी ही पानी। गुणों का भंडार तरबूज लाइकोपीन होने के कारण रंग लाल हो जाता है।

लाइकोपीन एक फाइटोन्यूट्रिएंट्स है, जो एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। तरबूज में बहुत से गुण है। यह हमें अनेक बीमारियों से लड़ने की ताकत या क्षमता प्रदान करता है। कई बीमारियों को हम से दूर रखता है। गर्मी के दिनों में इसका सेवन बड़ा ही लाभकारी है। गर्मी के बढ़ने के साथ ही तरबूज बाजार में उतरने लगता है।

गर्मी के दिनों में तरबूज का सेवन शरीर को लाभ पहुंचाता है। कई बीमारियों से यह हमें दूर रखता है। रक्तचाप कम करता है। तरबूज में पानी की मात्रा डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। आंखों के लिए उपयोगी है।

तरबूज का रस किडनी के लिए फायदेमंद है। डिप्रेशन से बचाता है। सबसे बड़ी बात इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन कैंसर से हमें बचाता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत कम हो जाती है। तरबूज हमें गर्मी में ऊर्जा प्रदान करता है। इसकी ठंडाई भी बनाई जाती है। तरबूज का शरबत भी आप बना सकते हैं। जितना ही तरबूज फायदेमंद है। नुकसान इसके बहुत ही कम है।