पुणे में संक्रमण रोकने के लिए सख्त पाबंदियां, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना मामले में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुणे में अगले 7 दिन शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को अनुमति होगी। यह आदेश शनिवार से प्रभावी होगा।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुणे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुणे के डिवीजनल कमिश्नर सौरभ राव ने इसका ऐलान किया है। बताया कि ये पाबंदियां कल से लागू होंगी। इसके तहत 7 दिनों के लिए सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट को बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस दौरान होम डिलीवरी की इजाजत होगी।

ये है दिशानिर्देश

7 दिनों के लिए होटल, बार, रेस्टारेंट बंद रहेंगे। होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

शादी और अंतिम संस्कार को छोड़कर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। शादी समारोह में अधिकतम 50 लोगों की इजाजत होगी।

सिनेमाघर, धार्मिक स्थल, महानगरपालिका की बस सेवा भी 7 दिनों के लिए बंद।

साप्ताहिक बाजार भी एक हफ्ते के लिए बंद।

30 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद।

ST बस सेवा चालू रहेंगी।