Jharkhand : कल से बदलने वाला है मौसम, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज गति से हवा चल सकती है। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में 3 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी हो सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिलों कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। राज्‍य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

29 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

30 अप्रैल को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है।

1 मई को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लातेहार, लोहरदगा में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

2 और 3 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।