जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तारीख बदली

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 की तिथि में परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी रांची जिलेे के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन को दी गई है।

पत्र में कहा गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 को निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह परीक्षा अब 16 मई, 2021 (रविवार) को होगी।

परीक्षा की निर्धारित तिथि 16 मई, 2021 (रविवार) के एक दिन पूर्व तैयारी कर सूचित करने को कहा गया है। इस संबंध में पत्र रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी में लिखा है।