स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पहले दिन ही दिखा असर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन सख्ती के साथ प्रशासन करा रहा है। पहले दिन ही इसका असर दिखा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जोहन टुड्डू और कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सरकार के निर्देशों का पालन कराते दि‍खे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी लोग सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। अनावश्यक रूप से खुले दुकानों को बंद कराया। दुकानों के सामने चूना से 1 मीटर की दूरी पर गोल घेरा बनवाया।

बता दें कि उक्त बाजार में अधिकारियों के आने के पहले दर्जनों अनावश्यक दुकानें खुली थीं। गाईडलाइन का पालन करते हुए दुकानों को बंद कराया गया। बाजार में बगैर मास्क के चलने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी गयी।

थाना प्रभारी ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों व स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन अवश्य करें।