वैक्‍सीन लेने के बाद भी पॉजिटिव हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। वैक्‍सीन लेने के बाद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हो गये। पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएम ने लिखा कि मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं। वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च को ली थी। दूसरा डोज उन्‍हें 28 दिन के बाद लेना है। इस बीच वे कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। हाल के दिनों में उन्‍होंने लगातार बंगाल के विभिन्‍न इलाकों का दौरा कि‍या था। रैली को संबोधित किया था।