भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कोरोना पॉजिटिव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है और चिकित्सकों के परामर्श पर होम आइसोलेशन में रहेंगे। दीपक प्रकाश ने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आने वालों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है।