नहीं रहे भाजपा नेता राजेश रंजन सिन्हा उर्फ राजू, सांसद, विधायक समेत भाजपाइयों ने जताया गहरा शोक

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग में भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता राजेश रंजन सिन्हा उर्फ राजू का आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन पर सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक जताया है।

झंडा चौक निवासी राजेश रंजन सिन्हा जयंत सिन्हा फैंस क्लब के अध्यक्ष भी थे। सांसद जयंत सिन्हा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि एक निष्ठावान समर्थक हमने खो दिया। राजेश रंजन सिन्हा की याद हमेशा मुझे कचोटती रहेगी। वह हर कार्य मे बढ़चढ़कर भाग लेते रहते थे। उन्होंने ही फैंस एसोसिएशन का गठन कर सामाजिक कार्यों में भाग लिया करते थेसदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपनी संवेदना में कहा कि मैं स्तब्ध हूं, मेरा मन व्यथित है, विचलित है।

सोच रहा हूं कि जाने इस हंसते-खेलते एक परिवार की तरह रहने वाले इस शहर को क्या हो गया कि हरेक दिन अपने लोग बिछड़ रहे हैं। राजू मेरे बचपन के मित्रों में शुमार थे। हमलोग बचपन में साथ खेले-कूदे थे। समाज सेवा में भी उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है। मेरे लिए इनका असामयिक जाना व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है।

विधायक ने ईश्वर से कामना की कि अपने श्रीचरणों में उन्हें सद्गति प्रदान करें और परिवार जनों इस विकट घड़ी में दु:ख सहने का अदम्य साहस प्रदान करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि राजेश पार्टी के हर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया करते थे। उनके गुजरने से पार्टी को काफी क्षति हुई है।

शोक संवेदना प्रगट करनेवालों में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, ज्योति सिन्हा, सुरेश सिन्हा,नगर अध्यक्ष विवेक बरियार, सोनू गुप्ता, जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, सुनील साव, दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर, उमा पाठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, रेणुका कुमारी, ज्योत्सना देवी, सत्यभामा, अनिल मिश्रा, सुमन कुमार पप्पू, प्रियंवदा, केपी ओझा, राजेश कपूर, बिनोद झुनझुनवाला, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की शर्मा, मूलचंद साव, मुकुंद साव, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल कुमार, बबन गुप्ता, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।