विक्रम गोयल
पटना। बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वे हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे इसी साल रिटायर होने वाले थे। उनकी मौत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है।
वर्ष 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे। इससे पहले वे विकास आयुक्त के पद पर थे। गत 27 फरवरी, 2020 को उन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था।
बताया जाता है कि उनके कई अंग ने काम करना बंद कर दिया था। मौत की वजह भी यही बताई जा रही है। वे 1985 बैच के आईएएस थे। 31 अगस्त, 2021 को रिटायर होने वाले थे।
उनकी 15 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। संक्रमित होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी मौत की खबर से पटना और बिहार के राजनीतिक प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।