गिरिडीह। देश कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर को झेल रहा है। ये लहर किसी सुनामी से कम साबित नहीं हो रही है। इस महामारी में सब लोग खुद और अपने परिवार की जान बचाने में लगे हैं। कोरोना मरीजों से दूरी बना रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने रिश्तेदारों से नहीं मिल रहे। मृत कोरोना मरीजों के अंतिम शवयात्रा में रिश्तेदार तक शरीक नहीं हो रहे हैं।
भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में अपने रिश्तेदार अपनी सामाजिक जिम्मदारी नहीं निभा पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने आगे बढ़कर नैतिकता और इंसानियत का परिचय देते हुए लगातार लोगों की सहायता कर रही है। पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मार्या ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। विषम परिस्थिति में वे रक्षक बनें हैं। ऐसे युवा मोर्चा के पदधारियों का पार्टी आभार प्रकट करती है। अपनी कृतज्ञता जाहिर करती है।