असम निवासी सतीश चंद्र को लील गया कोरोना रोग, तो रामगढ़ प्रशासन ने बेटी को ऐसे किया सहयोग

झारखंड
Spread the love

रांची। कुछ दिन पहले असम के रहने वाले सतीश चंद्र दास अपनी बेटी के साथ रांची आए थे। रांची में पिता पुत्री दोनों कोरोना संक्रमित हो गए, तो उन्हें सीएमपीडीआई रांची के अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से उन्हें सीसीएल नईसराय अस्पताल रेफर किया गया। यहां सतीश चंद्र दास की का निधन हो गया।

उसके बाद उनकी पुत्री अपने को पूरी तरह से असहाय महसूस करने लगी। रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मानवीय पहल कर मुक्तिधाम संस्था रामगढ़ के सहयोग से दामोदर घाट के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रामगढ़ की एसडीओ कीर्ति श्री जी, मुक्तिधाम संस्था के कमल बगड़िया, सीआई अनिल कुमार, गांधी घाट के गांधी कुमार एवं अन्य सहयोगी मौजूद थे।