झारखंड में बुधवार को मिले 3198 नये संक्रमित, 31 की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में मंगलवार को 3198 नये संक्रमित मरीज मिले। इलाज के क्रम में 31 मरीजों की मौत हो गई। सबसे अधिक मरीज 1273 रांची से मिले। नए मामले मिलने के साथ ही झारखंड में 147792 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 18524 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 127976 मरीज ठीक हो गये हैं। अब तक 1292 की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार आज 1798 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। आंकड़ों के मुताबिक रांची में 1273 नये संक्रमित मिले। बोकारो में 130, चतरा में 22, देवघर में 100, धनबाद में 160, दुमका में 88, पश्चिमी सिंहभूम में 368, गढ़वा में 66, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 43, गुमला में 66, हजारीबाग में 127, जामताड़ा में 24, खूंटी में 54, कोडरमा में 125, लातेहार में 73, लोहरदगा में 44, पाकुड़ में 19, पलामू में 27, रामगढ़ में 117, साहेबगंज में 107, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 90 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 44 नये संक्रमित मिले।