कोरोना के 165 नए मामलों की पुष्टि, एक की मौत

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। जिले में 25 अप्रैल को 165 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। एक की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज मिले पॉजिटिव मामलों में से आरएटी से 159 और ट्रू नेट से 6 मामलों की पुष्टि हुई है।

आज मिले 165 कोरोना के नये मामलों के साथ जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 887 हो चुकी है। 36 लोगों को होम आइसोलेशन के दस दिवसीय डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। इसके अतिरिक्त 1 मरीज (69 वर्ष, पुरुष) की मृत्यु भी हुई है।

सिविल सर्जन ने जिलावासियों से अपील है कि वे दो गज की दूरी का पालन करें। मास्क पहनें। सेनि‍टाइजर लगायें। साबुन से लागातार हाथ धोएं। हम सब को मिलकर कोरोना को भगाना है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।