गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की पोबी पंचायत अंतर्गत शानडीह आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को 0 से 5 आयुवर्ग के शिशु, गर्भवती और धातृ माताओं का जरूरत के अनुसार टीकाकरण किया गया। एएनएम मंजू कुमारी द्वारा टीकाकरण कर इसके फायदों की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ प्रबंधकारिणी समिति सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय ने पंचायत में आहूत कोविड-19 वेक्सीनेशन की जानकारी दी। अफवाह से दूर रहते हुए निर्भीक रूप से कोविड का टीका लेना सुनिश्चित करने की बात कही।
आंगनबाड़ी सेविका तारा सिंह, सहिया माधुरी देवी ने किशोरावस्था में होनेवाली समस्या और उसका समाधान, विभिन्न रोग के लक्षण, कारण व रोकथाम के उपाय की जानकारी दी। इसके अनुपालन के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। सुकन्या राहत फाउंडेशन की पोबी पंचायत समन्वयिका योगिता कुमारी द्वारा 0 से 10 आयुवर्ग की बालिकाओं का सुकन्या राहत निबंधन के लिए सदस्यता फार्म भरने का कार्य किया गया।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लाभुक किसानों का पोबी प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय द्वारा ईकेवाईसी कर पावती रसीद (टोकन) वितरण किया गया। योजना की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। पीएलवी सुबोध कुमार साव ने किसानों को जागरूक किया। उक्त अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश दास, भिखारी मियाँ, मोबिन अंसारी,भीम राम आदि मौजूद थे।