आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

04 मार्च, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट नहीं करें। रुका पैसा मिलेगा। अधिक स्वास्थ्यकर जीवनशैली पर अपना फोकस करें। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

हमेशा गलतियां ढूंढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जोखिम और जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जरूरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े, उनकी मदद करें ǀ अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

बेरोजगारी दूर होगी। विवाद नहीं करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान और जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। समय का उपयोग अपनी सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी। बेहतर मार्गदर्शन के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। तंबाकू, अल्कोहल आदि से दूर रहें, क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग हैं। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएं ǀ विवाद को बढ़ावा नहीं दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी हो सकती है। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम नहीं करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम नहीं लें। आज अपना फिटनेस कार्यक्रम घर से शुरू कर सकते हैं ǀ

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद नहीं करें। आकस्मिक लाभ और निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)