विवेक चौबे
गढ़वा। नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर की दो सदस्यीय टीम ने रविवार को जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शोणभद्र आदर्श डिग्री कॉलेज की जांच की। जांच टीम में इतिहास विभाग के एचओडी और एक अन्य सदस्य शामिल थे।
कॉलेज के नव संबद्धता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। भूमि, भवन, खेल मैदान, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, कोष सहित अन्य की जांच की गयी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच टीम अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर दुबे, प्रिंसिपल असर्फी तिवारी, प्रो कृष्णा दास, प्रो राजेश्वर मेहता, प्रो अंकिता सिंह, प्रो रानी श्री राधा, लिपिक अमजद हुसैन, पिंटू सिंह, संदीप ठाकुर, विकास तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।