सेवा धाम ट्रस्ट ने निर्धन बालिका की पढ़ाई का जिम्मा लिया

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची ने एक निर्धन बालिका कुमारी संस्कृति की स्कूली शिक्षा  जिम्‍मा लिया। बालिका के पिता स्व. इन्द्रेश कुमार पाठक कांके रोड स्थित गांधीनगर के शांति नगर निवासी हैं। बालिका की माता पल्लवी पाठक ने स्‍वामी सदानंद महाराज से मिलकर वस्‍तुस्थिति से अवगत कराया था।

बालिका की माता ने बताया कि पति की मृत्‍यु के बाद अपनी पुत्री को पढ़ाने में असमर्थ है। बेटी डीएवी गांधीनगर में पांचवी में पढ़ती है। एक वर्ष का स्कूल फीस बाकी है। इसके बाद स्‍वामी जी ने फीस भरने और उसकी पढ़ाई का पूरा दायित्व रांची के अपने शिष्यों को उठाने को कहा।

संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने बताया कि 27 मार्च को कुमारी संस्कृति की माता पल्लवी पाठक को संस्था के वरिष्ठ सदस्य पूर्णमल सर्राफ एवं नंदकिशोर चौधरी ने संस्था की ओर से 31,560 का चेक प्रदान कि‍या।  उस बालिका की पढ़ाई का जिम्मा संस्था ने अपने क॓धों पर लिया।

इस अवसर पर संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पूर्णमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, रमेंद्र पाण्डेय, धीरज कुमार गुप्ता एव इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।