रांची। झारखंड के सरकारी स्कूल एक मार्च से खुल गये। स्कूल आने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन भी दिया जाना है। इसे लेकर विभाग ने नियम बनाये हैं। इसका पालन रसोईया से लेकर शिक्षक और विद्यार्थियों को भी करना है।
झारखंड के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 से 11वीं तक की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो गई। जब कक्षा का संचालन होगा, तब बच्चों को मध्याह्न भोजन मी खिलाना है। इसके मद्देनजर विभाग की ओर से कई दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
ये हैं विभाग के निर्देश
रसोइया या हेल्पर नेल पॉलिश या आर्टिफिशियल नाखून नहीं पहनेगी। खाना पकाने के दौरान घड़ी, अंगूठी, गहने या चूड़ियां नहीं पहनेगी। खाना बनाते समय बाल को एप्रेन से कवर करना होगा। साथ ही, रसोइया को मी मास्क पहनना होगा।
स्कूल के दौरान हर समय बच्चे मास्क पहनेंगे। सिर्फ खाने या पानी पीने के वक्त मास्क नहीं पहनेंगे। बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चिन्ह बनाया जाना है। शिक्षकों की निगरानी में खाना खाने के पहले सभी बच्चों को 40 सेंकेंड तक हाथ घोना हैं।
मौजूदा परिस्थति में माता पिता, एसएमसी की सक्रिय सकारात्मक भागीदारी भी रहनी चाहिए। सब्जी को नमक से संयोजन से अच्छी तरह से घोने और किचेन शेड साफ सफाई कराने एवं मोजन परोसने वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना अनिवार्य होगा। बच्चों को खाना गरम गरम खिलाना पड़ेगा। ठंडा खाना किसी भी हालत में नहीं परोसा जाएगा। भोजन का तापमान कम से कम 65 डिग्री सेल्सियस होनी चाहिए।
उक्त निदेशों का पालन सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संयोजिका करेंगे। साथ ही, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी उक्त निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।