रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एजुकेटर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम मॉक टेस्ट के परिणामों की समीक्षा की गई। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा और सभी विषयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता से माक टेस्ट में आए अंकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया। उनकी कमजोरियों को सुनकर उसे उचित सलाह दी गई।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की इस नीति को परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल की सराहना की। प्राचार्य ने विद्यालय की नई नीतियों के बारे में जानकारी दी। कठिन परिस्थितियों में भी अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी हो कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए लगभग एक साल के बाद पहली ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।