लातेहार। पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान नाटकीय ढंग से थाने से फरार हो गया। उनके फरार होने से जिला पुलिस की नींद उड़ गई है। उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक एरिया कमांडर बालूमाथ थाने की हाजत से फरार मंगलवार को फरार हो गया। बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे शौच के बहाने हाजत से निकला और वहां से भाग गया।
बतातें चलें कि रांची पुलिस ने कुछ माह पूर्व कृष्णा को गिरफ्तार किया था। लातेहार की बालूमाथ पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। आज ही कृष्णा की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेजा जाना था। इससे पहले ही वह फरार हो गया। आगजनी, लेवी वसूली के दर्जनों मामले कृष्णा पर दर्ज हैं।