मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इसे अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। जानी ने इसके बोल लिखे हैं। बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा नजर आ रहे हैं।
इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रेमिका सुनंदा शर्मा के भोलेपन और सरलता से प्यार कर बैठे हैं। दोनों शादी भी कर लेते हैं। ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो दो प्यार करने वालो की एक अनोखी कहानी दर्शाता है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये अब तक का सबसे बिग बजट म्यूजिक एल्बम सॉन्ग है।
आम तौर पर बड़े लेबल की म्यूजिक वीडियो का पूरा प्रोडक्शन कॉस्ट 20 से 25 लाख तक होता है। इस गाने का पूरा कोस्ट 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में इतना बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट किया गया है। ‘बारिश की जाए’ म्यूजिक वीडियो अल्बम 27 मार्च, 2021 को रिलीज हुआ है। इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को अरविंदर खैरा, जानी और देसी मेलोडीज ने प्रोड्यूस किया है।