मुंबई। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज हुआ। फिल्मों में अपने एक्टिंग और डायलॉग से दर्शकों को दीवाना बना चुके अभिनेता अब डायरेक्टर अरविंदर खैरा, संगीतकार जानी और बी प्राक के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में नवाज के साथ सुनंदा शर्मा भी नजर आ रही है।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। पहली बार इतने लंबे समय के लिए स्क्रीन पर डांस करते नजर आ रहे है। ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसके बोल मशहूर संगीतकार और सॉन्ग राइटर जानी ने लिखे हैं। अरविंदर खैरा ने इस एल्बम को डायरेक्ट किया है। इन्हें पंजाब में कांसेप्ट किंग के तौर पर जाना जाता है। वही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। ये वीडियो देसी मेलोडीज के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है।
बारिश की जाए की कहानी दो दिलो के बीच उनके भावनाओं और प्यार को समाज के सामने नए तरीके से एक नए अंदाज में बयां कर रहा है। इसके डायलॉग और बोल सीधे आप अपने आप से कनेक्ट कर सकते है।
डायरेक्टर अरविंदर खैरा पंजाब में एक उम्दा निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने ‘पछताओगे’, ‘फिहलाल’, ‘सोच’, ‘क्या बात है’ जैसे कई बेहतरीन म्यूजिक एल्बम डायरेक्ट किये हैं। सांग राइटर और संगीतकार जानी अब तक 108 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं। म्यूजिक भी कंपोज कर चुके हैं। बी प्राक को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।