भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की लोहरदगा जिला कमेटी का विस्तार

झारखंड
Spread the love

  • संजय पांडेय जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव विनोद यादव बने

लोहरदगा। जिले के पावरगंज स्थित एक होटल में भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान ने किया। संचालन एजाज अख्तर ने किया। कार्यक्रम में जिले के तमाम क्रिया-कलापों पर परिचर्चा करते हुए मंच की जिला कमेटी का विस्तार किया गया।

जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र भगत, रवि वर्मा, संजय विश्वकर्मा, मनीषा कच्छप, सरीता किंडो को बनाया गया। जिला सचिव विनोद यादव, जिला सह सचिव भरत प्रजापति,  जिला कोषाध्यक्ष यशपाल भगत, जिला सह कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद कुमार सोनी, जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह, विधानसभा प्रभारी मदन उरांव, जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर को बनाया गया।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निलेश ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, शिव कुमार रवि, दिनेश रंजन उरांव, अशोक कुमार सिंह, रणजीत गिरि का चयन कि‍या गया। केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान ने सभी नवचयनितों को शुभकामनाएं देते हुए मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

मंच के केंद्रीय महासचिव आनंद किशोर पंडा ने उपस्थित लोगों को सूचना का अधिकार की हर पहलुओं को बताया। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिले के कई आरटीआई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।