Jharkhand : दो दिन गर्जन के साथ वज्रपात होने के संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बारिश होने की उम्मीद भी है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 6 मार्च को जारी बुलेटिन में दी है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव की संभावना भी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 7 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। आसामान साफ रहेगा।

8 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

केंद्र के मुताबिक 9 और 10 मार्च को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। 11 और 12 मार्च को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। राज्या में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है।

बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सबसे अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान जमशेदपुर का दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बोकारो में 13.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में मापा गया। राज्य के विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।