प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। होली मिलन समारोह के बहाने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया। जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट गोमिया मुख्य पथ पर स्थित ग्रीनपार्क होटल परिसर में गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सह होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दामोदर बचाओ अभियान के संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, बरकठा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के नेतृत्व में विधायक सरयू राय, अमित कुमार यादव को 51-51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान जिप सदस्य मो गुलशरीफ एवं संचालन समाजसेवी केदारनाथ पंडा ने किया।
माधवलाल सिंह के लिए बनेंगे आवाज : सरयू
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि माधवलाल सिंह कर्मठ और ईमानदार नेता हैं। उन्होंने गोमिया क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा की। झारखंड में हम मात्र दो निर्दलीय विधायक है। हम अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ गोमिया की जनता की भी समस्या को समाधान करेंगे। उन्होंने विधानसभा में माधवलाल के लिए आवाज बनने की बात कही।

लोग पॉकेट भरने के लिए मंत्री बनते हैं : अमित
विधायक अमित यादव ने कहा कि माधवलाल सिंह एक लोकप्रिय नेता हैं, जिनका गोमिया व राज्य की जनता से सीधा जुड़ाव है। विधायक और मंत्री रहते हुए माधवलाल ने गोमिया सहित राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। राजनीति पैसे कमाने का नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब अपनी पॉकेट भरने के लिए लोग मंत्री बनते हैं। अपने परिवार को समृद्ध करते हैं। कुल मिलाकर मंत्री लोगों ने झारखंड को बेचने का काम किया है। गोमिया को बचाना है तो माधवलाल के हाथों नेतृत्व देना है। यहां के लोग जमीन देते हैं। विस्थापित होते हैं। राज दूसरे लोग करते हैं। ऐसे लोगों से बचने के लिए जनता को जागरूक होना पड़ेगा।
मंत्री तक रहा, पर गाड़ी नहीं है : माधवलाल
झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक, मंत्री बनकर क्षेत्र का विकास और जनता की मात्र सेवा करने का काम किया हूं। आगे भी जनता की सेवा जारी रहेगी। उन्होंने गोमिया के वर्तमान विधायक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज के नेता झारखंड को लूटने का काम कर रहे हैं। हमने जिंदगी भर जनता की सेवा की। आज हमारे पास गाड़ी नहीं है। माधवलाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पेट्रोल डीजल गैस के दामों में बेहताशा वृद्धि की। इसका दंश जनता झेल रही है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए विकास के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
समारोह को इन लोगो ने किया संबोधित
निवर्तमान जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सुरजलाल सिंह, कॉंग्रेस गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे, मो बारिश, प्राचार्य मुरारी चौबे, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, कोपेश्वर यादव, जयप्रकाश रविदास, हरिहर साव, सुनील कपरदार, सरयू रविदास, मो वारिस, अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, शेखर प्रजापति, अकाश लाल सिंह, जगदीश स्वर्णकार, मुरारी सिंह, रोहित यादव, धनंजय सिंह, इंटक नेता त्रिपाठी, महादेव महतो, सूर्योदय सिंह आदि।
मौके पर प्रमोद कुमार दास, प्रो रावण मांझी, श्रीकांत प्रसाद, धनंजय रविदास, विजय प्रसाद, नारायण पाठक, बासुदेव प्रसाद, पुजारी उरांव, गोविंद रविदास, पंडित अवधेश तिवारी, प्रेमचंद कान्दू, शेर मोहम्मद, विष्णु महतो सहित विधानसभा क्षेत्र के हजारों महिला व पुरुष लोग शामिल थे।