भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच गिरिडीह जिला कमेटी का विस्तार

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक रविवार को खंडोली में हुई। मंच संचालन जिला सचिव कपि‍लदेव पाण्डेय ने किया। जिला कमेटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से मंच का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, राकेश पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, जयप्रकाश वर्मा, सुभाष कुमार बनाया गया।

सचिव कपि‍लदेव पाण्डेय, सह सचिव अरविंद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, सह कोषाध्यक्ष गोपाल राणा, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पाठक, जिला संगठन मंत्री प्रवीण राम, मो सिद्दीकी, विधानसभा प्रभारी सोरभ सागर, जिला प्रवक्ता अनिल साव, कार्यालय प्रभारी सुभाष वर्णवाल को बनाया गया।

जि‍ला कार्यकारिणी सदस्य में नीतीश कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र चौधरी, रवि पाण्डेय, सुशील हांसदा, रंजन रविदास, मुकेश ठाकुर, उमेश राम, मो आरिफ अंसारी और राम दुलार पाण्डेय का नाम चयन किया गया। सभी नवनियुक्त मंच के पदधारी व सदस्यों को नई जिम्मेदारी और दायित्व सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में पब्लिक के मामले को सरकारी अधिकारियों द्वारा जान बुझकर लटकाने पर मंच चुप नहीं रहेगा। इसपर हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा l कपि‍लदेव पाण्डेय ने धन्यवाद किया।