रांची। रांची जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 31 मार्च को खेलगांव और दशम थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों से जुर्माना वसूला गया। वाहनों को जब्त भी किया गया।
रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में 157 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में 30 वाहनों से फाइन के रूप में 3,35,500 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान 5 टैक्स डिफाल्टर वाहनों को जब्त भी किया गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी प्रत्येक दिन टैक्स डिफॉल्टर गाड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। सभी वाहन चालकों एवं मलिकों से अपील है कि ससमय टैक्स जमा करें।