गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल 322ए के नये अध्यक्ष डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह बनें। क्लब के सत्र 2021-2022 के नये पदधारियों के चयन के लिए नॉमिनेशन बैठक रविवार को एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिवाजी श्रीवास्तव ने की। क्लब के संयोजक देवानंद शर्मा के सौजन्य से बैठक आहूत की गई।
बैठक में नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन रघुवीर प्रसाद, सदस्य देवानंद शर्मा एवं सफदर अली खान ने नये पदधारियों की सूची क्लब को सौंपी। इसपर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सत्र 2021-2022 के लिए पदधारियों का चयन किया गया।
अध्यक्ष डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, प्रथम उपाध्यक्ष सह लीडरशिप पेतरुस मिंज, द्वितिय उपाध्यक्ष सफदर अली खान, निवर्तमान अध्यक्ष सह एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर शिवाजी श्रीवास्तव, सचिव ब्रजमोहन प्रसाद, सह सचिव गिरीश कमलापुरी, कोषाध्यक्ष डॉ यूएन बर्णवाल, सह कोषाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, पीआरओ सह मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन शौकत खान, टेल टविस्टर डॉ एसके विश्वकर्मा, लायंस टेमर डॉ बीरेंद्र कुमार, मेंबरशिप चेयरमैन डॉ एनके रजक, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर देवानंद शर्मा, सर्विस चेयरपर्सन प्रो शिवपूजन सिंह को चुना गया।
निदेशक मंडल में डॉ आरएनएस दिवाकर, डॉ यासीन अंसारी, सतीश प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश कांस्यकार, रघुवीर प्रसाद कश्यप, सुशील कुमार केसरी, उपेंद्र सिंह, डॉ दीपक विश्वास शामिल हैं।