
रांची। उपायुक्त ने कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का फोन नहीं उठाया। कॉलबैक भी नहीं किया। इस मामले को विधायक ने विधानसभा सत्र में उठाया। विधायक ने कहा कि राज्य के प्रमुख पदों पर काबिज वरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने विधानसभा स्पीकर के समक्ष जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की बात कही।
विधायक ने कहा कि रांची डीसी छवि रंजन द्वारा दो दिनों से फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने स्पीकर से कहा, देखिएगा मैं आपके सामने रांची उपायुक्त को फोन करती हूं। वो नहीं उठायेंगे और ना ही कोई जवाब देंगे। इस पर संज्ञान में लिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का फोन अधिकारियों द्वारा नहीं उठाये जाने के कारण आमजनों की समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है। इससे जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा आमजनों के बीच धूमिल हो रही है। अधिकारियों को अपने कर्तव्य का बोध नहीं है। जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र की जनता की समस्या और उनके विकास के लिए लगातार कार्य करते है, लेकिन अफसरों के सहयोग नहीं मिलने से हम जैसे प्रतिनिधियों को काम करने के प्रति मनोबल कम होता है।
विधायक ने इस मामले पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेने की बात कही है, ताकि राज्य के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा कार्य करने में मनोबल मिल सके।