रांची। अधिवक्ता फणीश्वर नाथ निलेश को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का झारखंड प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड के संयोजक श्री जयशंकर पाठक ने उनकी नियुक्ति की।
नियुक्ति पत्र रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे एवं डॉ राजेश कुमार गुप्ता उर्फ छोटू एवं पंचायती राज संगठन के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद कैसर, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से दिया।