पानी की समस्‍या को लेकर लाठी और बर्तन के साथ महिलाओं ने किया सड़क जाम

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। पानी की समस्या के निराकरण मांग को लेकर होसिर लरैयाटांड़ की दर्जनों महिलाओं ने लाठी-डंडे एवं डेक्ची-बाल्टी के साथ होसिर पूर्वी पंचायत स्थित सुभाष चौक के समीप गोमिया-तेनुघाट मुख्य सड़क जाम कर दिया। सुबह नौ बजे से लगभग दो घंटे तक जाम कि‍या।गुस्साई महिलाओं ने एकस्वर में पानी दो,पानी दो के नारे लगाये। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।

इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि एक महीने से लोगों के घरों में पानी का संकट है। संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद भी अधिकारियों ने अबतक इसकी सुध नहीं ली। गर्मी दस्तक हो चुकी है। आसपास के चापानल भी खराब हैं। गर्मी में कुएं और तालाब सूख जाते हैं। ऐसे में पानी की बड़ी समस्या है। जल्द ही पानी की समस्या से निजात नहीं मिलने पर वे फिर सड़क पर उतरेगी।

मामले की जानकारी मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पीएचइडी विभाग के अधिकारियों से लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर अधिकारी शास्त्री शाह जामस्थल पर पहुंचे। तीन दिनों के अंदर पेयजल समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन महिलाओं को दिया।

विधायक की पहल पर अधिकारी के द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम को खोल दिया। मौके पर साड़म पश्चिमी की निवर्तमान मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, कुंती देवी, जयंती देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, नीमा देवी, कांति देवी, रेणुका देवी, सीमा देवी, चंदा देवी, त्यागश्वरी देवी, कंचन देवी, हीरा देवी, किरण देवी, अभिषेक प्रसाद, मनोज प्रसाद सहित कई महिला पुरूष मौजूद थे।