आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

05 फरवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वभाव अचानक गर्व होने पर इससे वंचित भी रह सकते हैं। इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपकी अथवा किसी सहयोगी की गलती से भविष्य में बड़ी हानि होने की आशंका है। सार्वजिनक क्षेत्र पर लोग आपको बुद्धिमान मानेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे। संतान का व्यवहार जिद्दी रहेगा। किसी ना किसी रूप में सुख सहयोग भी मिलेगा। अचानक आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वयं को ही मुश्किल होगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे खांसी कफ हो सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

असमंजस की स्थिति में रहेंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक जिस भी कार्य में लाभ देखेंगे, उसमें आवश्यकता पड़ने पर सहयोग आसानी से मिल जाएगा। किसी का गलत मार्गदर्शन भ्रम में डालेगा। थोड़ा धैर्य रख दिमाग से काम ले तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। सरकारी कार्यो में ढील नहीं दें, अन्यथा बाद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओं का अधिकारी अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी ना किसी से झगड़ा हो सकता है। जोड़ों में दर्द एवं मुख गले संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अहम कुछ बढ़ा सा रहेगा, जिसके कारण। स्वभाव थोड़ा रूखा लगेगा। कार्य में किसी का दखल देना या किसी का ज्ञान देना तुरंत अखरेगा। शब्दो पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बैठे बिठाये झगड़ा हो सकता है। धन की आमद भी सीमित रहेगी। संतान अथवा ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मध्याह्न बाद किसी अतिमहत्‍वपूर्ण कार्य के स्वतः ही बनने से आश्चर्य में पड़ेंगे। कंजूसी कर धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यो में कम रुचि रहने पर भी मान सम्मान यथावत बना रहेगा। शरीर में थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराए।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य में बुद्धि विवेक का परिचय देंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ को एक समय नजरअंदाज भी कर लेंगे। व्यावसायिक स्वार्थ की बात आने पर अपना आपा खो सकते हैं। स्वभाव धार्मिक होने पर भी क्रोध में कुछ ऐसा बोल सकते है। इसके विपरीत प्रभाव सामने वाले पर कई दिनों तक रहेगा। धन की आमद के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। परिजन के साथ भावनात्मक संबंधों में भी कमी ही देखने को मिलेगी। माता की सेवा करने से अवश्य कुछ ना कुछ सकारत्मक परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी कार्य दिन रहते पूर्ण कर के इसके बाद उलझन बढ़ेगी। अचल संपत्ति के कार्य से यात्रा के प्रसंग बनेंगे। मन में किसी बात का भय लगा रहेगा। किसी पुरानी शारीरिक पीड़ा फिर से बढ़ने की आशंका है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी से भी जल्दबाजी में वादा करेंगे, लेकिन पूरा करने के समय बगले झांकते नजर आएंगे। मध्याह्न तक मानसिकता एक जगह केंद्रित नहीं रहेगी। आवश्यक कार्य भी सर पर आने के बाद ही करेंगे। मन काल्पनिक चीजों में खोया रहेगा। मध्याह्न के आसपास कार्य क्षेत्र से अकस्मात धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से आवश्यक दिशा निर्देश मिलेंगे। गंभीर ना होने पर डांट सुननी पड़ेगी। माता पिता से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा से धन की जगह प्रतिष्ठा अधिक मिलेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्या वाले लोग आज लापरवाही ना करे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन शांतिदायक रहेगा। पुरानी बातों को भूलने का प्रयास कर नई योजना बनाने में समय का उपयोग करें। आगे समय धन लाभ वाला बन रहा है। पुरानी कटु यादे मन में चुभेगी। मेहनत करने से भी दूर भागेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग को असंतोष होगा। अपने कार्य अथवा गलतियों का बोझ अन्य के सर डालने का प्रयास झगड़ा कराएगा, इसका ध्यान रखें। संध्या का समय मानसिक राहत वाला रहेगा। थकान अधिक रहेगी। धन लाभ होने से इस तरफ ध्यान नहीं जाएगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। पुरानी बीमारी अथवा किसी अन्य कारण से स्वयं को बोझ जैसा अनुभव करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी ना किसी की दखलंदाजी के कारण मन में अंतर्द्वंद लगा रहेगा। समाधान कलह के बाद ही हो पायेगा। भागीदारों पर नजर रखे। अपना हित साधने के लिये आपको नजरअंदाज कर सकते है। भाई बंधुओं से आर्थिक लेनदेन करना पड़ेगा। इसके कारण भविष्य में कलह होने की आशंका है। इसे टालने के प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी, लेकिन कर्ज भी होने की संभावना बराबर ही है। पति-पत्नी से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नसों में कमजोरी के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। धन के किसी झंझट वाली जगह फंसने की संभावना है। यात्रा से बचें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

स्वभाव मनमौजी रहेगा। आवश्यक कार्यो को भी मजबूरी में करेंगे अथवा टालने का ही प्रयास करेंगे। इससे घर के सदस्यों के साथ मन मुटाव होगा। कार्य क्षेत्र पर जिद्दी व्यवहार ना करें। सबको साथ लेकर कार्य करने में ही भलाई है। पछताना पड़ेगा। धन लाभ की सम्भवना आज दिन भर बनी रहेगी। वाणी के प्रभाव से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल होंगे। कोई आर्थिक लाभ नहीं मिल पाने का मलाल भी रहेगा। माता से भावनात्मक संबंधों में कमी आएगी। अचल संपत्ति संबंधित कार्य फिलहाल स्थगित ही रखे। संतानों से संबंध खराब होंगे। पेट अथवा मूत्राशय में जलन की शिकायत हो सकती है। पैतृक कारणों से की यात्रा लाभ देगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किसी ना किसी रूप में धन का ह्रास कराएगा। कार्य क्षेत्र हो या किसी से व्यक्तिगत संबंध पर आंख बंद कर विश्वास ना करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्याह्न बाद तक प्रत्येक कार्य मे अड़चने आएंगी। लोगों का पहले वादा कर बाद में मुकर जाना खासी मुश्किल में डालेगा। जितना सामर्थ्य है, उतना ही कार्य करें। संध्या से स्थिति में कुछ सुधार आएगा, लेकिन युक्ति लगाने के बाद भी धन की आमद ना के बराबर ही रहेगी। नए या पुराने कार्य में निवेश आज ना करे। धन लंबे समय के लिये फंस सकता है। घर मे पति-पत्नी का स्वास्थ्य भी नरम रहने से अतिरिक्त भाग दौड़ के साथ धन व्यय होगा। पारिवारिक माहौल उथल पुथल ही रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शारीरिक दृष्टिकोण से बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। चुस्ती की कमी दिन के आरम्भ में रहेगी। कार्य क्षेत्र के साथ सार्वजिनक पर आपके विचार लोगों को पसंद आयेंगे। सभी आपकी बातों पर विश्वास करेंगे, लेकिन जहां लाभ कमाने का अवसर आएगा वहां निराशा ही हाथ लगेगी। काम चलाने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। अधिक बोलने और दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचे। किसी से कलह हो सकती है। सरकारी कार्य आरंभ में उलझते हुए प्रतीत होंगे। थोड़ा प्रयास करने पर ले देकर काम बन सकता है। जमीन जायदाद संबंधित कार्य से हानि होगी। टालना ही बेहतर रहेगा। घर के सदस्यों से भी आवश्यता अनुसार ही बात करें। पति‍-पत्नी आपसी धैर्य का परिचय दें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन सफलतादायक रहेगा। दिन के आरंभ में पूजा पाठ के लिये समय देंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्याह्न तक उदासी रहेगी। इसके कारण मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक नहीं रहेगी। परिश्रम का उचित लाभ आज मिलना संभव नही। मेहनत कल अवश्य ही फलित होगी। इस बात को दिमाग मे बैठाकर कार्य करें। पति अथवा पत्नी के संतान को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर संतान का सहयोग अथवा मार्गदर्शन लेने से बचे। लंबे समय तक स्वयं को हो दोष देंगे। नौकरी पेशा को योग्यता का अवश्य लाभ मिलेगा। अतिआत्मविश्वास हानि करा सकता है। पेट मे गैस जलन की शिकायत हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। आरम्भ से ही आध्यात्म में रुचि रहेगी। घरेलू पूजा पाठ के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के अवसर भी मिलेंगे। कार्य व्यावसाय से आशा ना होने पर भी अकस्मात लाभ के समाचार उत्साहवर्धन करेंगे। अधूरे सरकारी कार्यो को लापरवाही छोड़ पूर्ण करे। परिस्थिति सहायक रहने से कम परिश्रम में काम बन सकता है। इसके बाद कोई न कोई कमी रहने के कारण लंबे समय के लिये लटकेगा। नौकरी पेशा जातक अथवा भागीदारी के कार्यो में जिद बहस को छोड़ कार्य करे तो शीघ्र ही सफलता मिल सकती है। विदेश संबंधित कार्यो से भी कुछ न कुछ लाभ ही मिलेगा। इनमें निवेश करना उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी नोकझोंक के बाद भी सुख प्रदान करेगा। शारीरिक त्रिदोषों का संतुलन बिगड़ने पर रोग शीघ्र पकड़ लेंगे। खान पान संयमित रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)