खलिहान में आग लगने से तीन जिंदा जले, गांव में छाया मातम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

गिरिडीह। झोपड़ी में परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक खलिहान में आग लग गई। आग की लपेट में आने से तीन ज‍िंदा लग गये। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह घटना झारखंड के गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र की बलगो पंचायत के सलयडीह गांव की है। 14 फरवरी की देर रात हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार खलिहान में पुआल से बनी झोपड़ी में सीताराम यादव की 55 वर्षीया मां मुंद्रिका देवी, 14 वर्षीया बहन गुड़िया और 7 वर्षीया भगिनी झूली सोई थी। इस दौरान खलिहान में आग लग गई। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। यह सुनकर मृतक मुंद्रिका के बेटे सीताराम समेत कई ग्रामीण आग बुझाने मौके पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस घटना में तीनों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे। मृतक परिवार से मिल कर उनका ढाढ़स बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते के बाद बिरनी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह की अगुवाई में पुलिस घटनास्थल पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जेद में ले लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।