धोनी को लेकर प्रसिद्ध हुई यह मंदिर फिर आई चर्चा में, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से टाटा जाने वाले मार्ग पर तमाड़ में दिउड़ी मंदिर स्थित है। यहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर पूजा करने आते हैं। इसके कारण इस मंदिर की चर्चा पूरे विश्व में है। यह मंदिर करीब काफी पुरानी है। एक बार यह मंदिर फिर चर्चा में आ गई है।

दरअसल, प्रसिद्ध प्रचीन काली दिउड़ी मंदिर में 300 वर्षों बाद पहली बार नवगठित कमेटी के समक्ष इसकी दानपेटी खोली गयी। गिनती पूरी होने पर लोगों के होश उड़ गए। चारों तरफ दान राशि की चर्चा होने लगी।

जानकारी के अनुसार दानपेटी में से 4 लाख 27 हजार 803 निकले। इससे पूर्व दान की राशि का कभी हिसाब-किताब नहीं रहा। मंदिर के इतिहास में पहली बार सार्वजनिक रूप से दानपेटी खोली गयी।

बतातें चलें कि अक्तूबर, 2020 में बुंडू एसडीएम उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में अधिकारिक रूप से दिउड़ी मंदिर सह दानपेटियों का अधिग्रहण कि‍या गया था। मंदिर के सरकारी अधिग्रहण को लेकर काफी बवाल मचा था।

इन तीन महीने में श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गयी राशि की गिनती अंचल कार्यालय में सीओ कमल किशोर सिंह की निगरानी में हुई। दान में मिली राशि को बैंक ऑफ इंडिया रायडीह की तमाड़ शाखा में कमेटी के संयुक्त खाते में जमा किया गया।

इससे पहले विधायक विकास मुंडा, प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में सीओ कमल किशोर सिंह, बीडीओ राहुल कुमार, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, मृत्युंजय महतो सहित अन्य अधिकारियों ने दिउड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चन की। इसके बाद तमाम सदस्यों की मौजूदगी में सभी छह दानपेटियों को खोला गया।