
योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। जिले के जमुआ मध्य विद्यालय के प्रांगण में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जमुआ इकाई की बैठक 14 फरवरी को हुई। इसकी अध्यक्षता गिरीश राय और संचालन सबिता मिश्रा ने किया। इसमें जमुआ प्रखंड के सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही। मौके पर प्रखंड से कम मात्रा में चावल देने की बात उठी। चावल को प्रखंड मुख्यालय से विद्यालय तक ले जाने के लिए हस्तालन राशि विभाग द्वारा वर्षों से उपलब्ध नहीं कराने पर खेद प्रकट किया गया। राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई।

सदस्यों ने कहा कि 24 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं अन्यथा आपका वेतन बंद रहेगा। ऐसे पत्र आगे से नहीं निकले, इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक से संघ के प्रतिनिधि मिलेंगे। रिपोर्ट जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग करेंगे। सदस्यों ने कहा कि बार-बार वाउचर जमा करने और उसकी रिसिविंग रहने के बावजूद सामंजन नहीं होता है। प्रखंड कर्मी की इसे लेकर अपनी कार्यशैली में सुधार लायें, अन्यथा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

संघ को मजबूती प्रदान करने के साथ उसे धारदार बनाने के लिए 13 मार्च को बैठक रखी गई है। इसमे संघ का विस्तार किया जाएगा। नए पदधारियों को जवाबदेही दी जाएगी। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष मैनेजेर सिंह, रामनिरंजन कुमार, अजित कुमार, नितेश्वर सिन्हा, लालमोहन दास, रंजीत वर्मा, कुमारी कंचन, बसंती कुमारी, किरण कुमारी, उदय शंकर, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश चौधरी, शिव कुमार देव, सत्येंद्र चौधरी, आनंद शंकर, प्रणय सिन्हा, बदरुदीन आलम, अरविंद कुमार, प्रभात कुमार पांडेय, सुभाष राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।