ईसीआरकेयू की मंडलीय महिला कमेटी की अध्‍यक्ष सरोज और सचिव बनीं मंजू

झारखंड
Spread the love

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की मंडलीय महिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सभी शाखा सचिवों से चर्चा के बाद अपर महामंत्री मो ज्‍याउद्दीन और केंद्रीय कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा के पर्यवेक्षण में सर्वसम्‍मति से पदधारियों का चयन किया गया। अध्‍यक्ष सरोज पन्‍ना और मंडलीय सचिव मंजू कुमारी को बनाया गया। नई कमेटी की सूची को ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने अपनी मंजूरी दे दी है।

मंडलीय महिला कमेटी की निर्वाचित सदस्य :

अध्यक्ष : श्रीमती सरोज पन्ना, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/धनबाद

कार्यकारी अध्यक्ष : श्रीमती लक्ष्मी देवी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, समाडि/धनबाद

उपाध्यक्ष : श्रीमती रेखा पांडे, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, समाडि/ पतरातू और श्रीमती विभा सिंह, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/धनबाद

मंडलीय सचिव : मंजू कुमारी, वरीय टेक,समाडि/धनबाद

संयुक्त सचिव : प्रज्ञा राय, लिपिक, कार्मिक विभाग /धनबाद

सहायक सचिव : गोपा भट्टाचार्य, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग/धनबाद एवं सुजाता, टेक, समाडि/ धनबाद

संगठन मंत्री : श्रीमती रीना बारला, टेक,समाडि/बरकाकाना, सुमित्रा सामंत, टेक, समाडि/बरकाकाना, कंचन कुमारी, ट्रैकमैन, पीडब्ल्यूआई/चंद्रपुरा, एस जयालक्ष्मी, वरीय टेक, समाडि/धनबाद और श्रीमती मीरा देवी, खलासी, पीडब्ल्यूआई/ चंद्रपुरा

कोषाध्यक्ष : नीतू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ धनबाद

कार्यकारिणी सदस्य : शहनाज परवीन, टेक/समाडि/धनबाद, नीलिमा गुप्ता, वरीय टेक, समाडि/ओबरा, मालती देवी, टेक, समाडि/धनबाद, सितारा खातून, खलासी हेल्पर, सिगनल व दूरसंचार विभाग/धनबाद, सीमा दास, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग/धनबाद, अनीता देवी, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग/धनबाद, रूबी, खलासी हेल्पर, आईओडब्ल्यू/धनबाद, श्वेता कुमारी, नर्सिंग स्टाफ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ धनबाद।