सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई

झारखंड
Spread the love

रांची। सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 2 फरवरी को आरयू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में आयोजित की गई। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और रांची सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

सड़क सुरक्षा विषय पर केंद्रित ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ में छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साहित होकर अपने मन के अनुसार पेंटिंग बनाया। पेंटिंग में यह दर्शाया कि सड़क सुरक्षा क्यों जरूरी है। इसका गहरा प्रभाव हम सभी के जीवन में पड़ता है। सभी ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से यातायात नियमों का कठोरता से पालन करने, ट्रैफिक सिग्नल के अनुसार वाहन चलाने एवं अपनी सुरक्षा स्वयं करने आदि का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने दिलाई। सड़क सुरक्षा समिति के दीपक कुमार एवं अभय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवाकर आनंद, सुमित तिवारी, दीपा कुमारी, फलक फातिमा, प्रिंस तिवारी, नेहा कुमारी, रूपम मिश्रा, संकेत,दिव्यांशु, प्रकाश, प्रभात, निकिता आदि एनएसएस के स्वयंसेवकों का योगदान रहा।