गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में हुई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग ने विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन क्वि‍ज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों में सिलेबस ज्ञान के साथ करेंट अफेयर्स और व्यवहारिक ज्ञान की भी वृद्धि करना था।

सोमवार को हुई इस प्रतियोगिता में 8 टीम बनाई गई थी। टीम (I-2) ने जीत हासिल की। इस टीम के सदस्य सेम, प्रतीक, नीरज, निशा और सूरज थे। छात्रों ने कई मुश्किल सवालों का बारीकी से जवाब दिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि‍ सभी विद्यार्थी ने सोच समझकर सवाल के जवाब दिये।

प्रतियोगिता का संचालन विभाग की प्रोफेसर प्रो निवेदिता डांग ने किया। इस मौके पर विभाग की प्रोफेसर महिमा गोल्डेन विलुंग, मीना सिन्हा, पूजा उरांव, संतोष कुमार, अनुज कुमार भी मौजूद थे।