Jharkhand : बारिश ने बढ़ाई कनकनी, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। इसके बाद वातावरण में कनकनी बढ़ गई। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस के गिरावट हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 से 25 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। राज्य के दक्षिणी भाग में अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्य की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। इसके बाद वातावरण में कनकनी महसूस की जाने लगी। मौसम केंद्र के अनुसार रांची में 3 मिली मीटर बारिश हुई।