रांची। झारखंड में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है। कुछ की सेवा नगर विकास और ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। कई का तबादला किया गया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। मो लियाकत अली को योजना सह वित्त विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। नागेंद्र पासवान को ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।
रजनीश कुमार को नगर विकास विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। जया रेचल मिंज को श्रम विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। राम नारायण सिंह को स्वास्थ्य विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। शीतल कुमारी की सेवा नगर विकास विभाग को सौंपी गई है। नीतू कुमारी की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है।
जामताड़ा की कार्यपालक दंडाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया की सेवा नगर विकास विभाग को सौंपी गई है। चाईबासा के कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक कुमार मेहता को देवघर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। कोडरमा के दंडाधिकारी नरेश रजक को देवघर का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। बुंडू के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यम कुमार को कार्मिक विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।