पूर्व डीजीपी राव ने ट्वीट कर जहर उगलने वालों का भी जताया आभार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। डीजीपी पद से हटाये गये एमवी राव ने शुक्रवार की सुबह ट्विट कर लोगों के प्रति आभार जताया है। ट्विट में उन्होंने कहा है कि जहर उगलने वालों का भी शुक्रिया। राव के अनुसार जहर उगलने वालों की प्रतिक्रिया से वह मजबूत हुए हैं। इसके साथ ही उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा है, जिन्होंने डीजीपी पद के कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रोत्साहित किया है। उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को राव को ही डीजीपी पद से हटाकर नीरज सिन्हा को झारखंड का डीजीपी बनाया गया है। 

सांसद ने किया ट्वीट

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी एमवी राव मेरे और मेरे परिवार के ऊपर लगातार झूठा केस करा रहे थे। एक दिन मैंने फोन किया, जवाब मिला मेरा नंबर राजनीतिक जीवन बर्बाद हो जाएगा। राव साहब कभी अपने और अपने परिवार के कैरियर की भी बात सोच लेते। आयरन हैंड का क्या हुआ?